[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वरिष्ठ अध्यापक डॉ महावीर प्रसाद महरिया का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

वरिष्ठ अध्यापक डॉ महावीर प्रसाद महरिया का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

वरिष्ठ अध्यापक डॉ महावीर प्रसाद महरिया का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

सूरजगढ़ : वरिष्ठ अध्यापक डॉ महावीर प्रसाद महरिया के राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर उनके निज निवास, चिड़ावा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश, पूर्व डीजीपी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, मूर्तिकार मातुराम वर्मा, सेवानिवृत्त एडीएम चन्दगीराम झाझड़िया तथा डीएसपी विकास धींधवाल सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

अतिथियों का किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान महरिया के पुत्र मयंक महरिया एवं दामाद हरि प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। समारोह में वक्ताओं ने महावीर प्रसाद महरिया की सेवाओं को सराहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Related Articles