[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया यूनिवर्सिटी में 2027 में एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप, 14 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूजयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सिंघानिया यूनिवर्सिटी में 2027 में एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप, 14 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

सिंघानिया यूनिवर्सिटी में 2027 में एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप, 14 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अयूब खान 

जयपुर : सिंघानिया विश्वविद्यालय वैश्विक खेल मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। विश्वविद्यालय और वर्ल्ड पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑ

फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. अल्बर्ट प्रेम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कम से कम 14 देशों की टीमें भाग लेंगी। इससे पहले यह प्रतियोगिता कंबोडिया में आयोजित हो चुकी है और आगामी आयोजन जून में कुआलालंपुर (मलेशिया) में प्रस्तावित है।

विश्वविद्यालय ने जताया गर्व

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी मिलना संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पहले भी कर चुका है सफल आयोजन

फेडरेशन की अध्यक्ष निर्मला रावत ने बताया कि विश्वविद्यालय पहले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है, इसी के आधार पर यहां अंतरराष्ट्रीय आयोजन का निर्णय लिया गया।

खिलाड़ियों को मिलेगा पूरा सहयोग

प्रो-प्रेसिडेंट एवं कैंपस डायरेक्टर डॉ. पी.एस. जस्सल ने बताया कि विश्वविद्यालय के दो छात्र अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिनका पूरा खर्च संस्थान वहन करेगा।

राजस्थान में पहली बार होगा आयोजन

गौरतलब है कि यह राजस्थान में पहला अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल आयोजन होगा। जून में कुआलालंपुर में होने वाले एशियन खेलों के बाद भारत का ध्वज यहां लाया जाएगा।

कार्यक्रम में भगवान लाल (सेवानिवृत्त आईपीएस), सुनील कुमार (पुलिस एवं अग्निशमन खेल बोर्ड), सुनील कुमार सोबती, डॉ. मोनिका सैनी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related Articles