[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनील बोहरा बने कोटपुतली-बहरोड़ जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अनील बोहरा बने कोटपुतली-बहरोड़ जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अनील बोहरा बने कोटपुतली-बहरोड़ जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

खेतड़ी नगर : गोठड़ा निवासी अनील बोहरा को कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग में कोटपुतली-बहरोड़ का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति डॉ. अनिल जयहिंद के निर्देशन में प्रदेश ओबीसी विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव द्वारा की गई।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही बोहरा के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

पूर्व प्रधान अमर सिंह ने बताया कि बोहरा को यह जिम्मेदारी तीसरी बार सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

इस अवसर पर चुन्नीलाल चनेजा, मुन्नालाल जेडिया, हरीराम गुर्जर, नासिर हुसैन, मुकेश अग्रवाल, डॉ. उमराव सिंह यादव, नरेंद्र मीणा, सुनील मेघवाल, किरपाल चौधरी, नगेन्द्र सिंह भरगड़ सहित कई लोगों ने बधाई दी।

बोहरा ने जताया आभार

अनील बोहरा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों के प्रचार-प्रसार और पार्टी हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Articles