खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस में तोड़फोड़,कर्मचारियों को पीटा:गाड़ी में सवार होकर आए थे; बोले- पुलिस को बंधी देते हैं, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते
खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस में तोड़फोड़,कर्मचारियों को पीटा:गाड़ी में सवार होकर आए थे; बोले- पुलिस को बंधी देते हैं, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्यामजी में बदमाशों ने गेस्ट हाउस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को पीटा। कर्मचारी पहले मारपीट करने वाले लोगों के गेस्ट हाउस पर काम करते थे। इसके बाद श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस पर आ गए। इससे नाराज आरोपियों ने गेस्ट हाउस में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें 8-10 लोग गजराज और समीर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
गेस्ट हाउस चलाने वालों में आपसी विवाद
खाटूश्यामजी निवासी हरफूल बिजारणियां ने बताया कि उनका दांतारामगढ़ रोड पर श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस है। आज सुबह 5:23 बजे एक कैंपर गाड़ी में 8 से 10 लोग सवार होकर आए थे। कैंपर में सुनील शर्मा, दीपेंद्र जालपानी चौधरी, करण सिंह, जीतू बुरड़क, हरीश, परीक्षित, गोपाल शर्मा, अंकित पूनियां सहित अन्य लोग थे। ये सभी प्रभात पैलेस, श्याम बाबा पैलेस और युवराज गेस्ट हाउस चलाते है।
खाटूश्यामजी थाना SHO पवन कुमार चौबे ने बताया कि गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया है, दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
गेस्ट हाउस चलाने वालों में आपसी विवाद
हरफूल बिजारणियां ने बताया- मेरा दांतारामगढ़ रोड पर श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस है। आज सुबह 5:23 बजे सुनील शर्मा, दीपेंद्र जालपानी चौधरी, करण सिंह, जीतू बुरड़क, हरीश, परीक्षित, गोपाल शर्मा, अंकित पूनियां सहित 10 लोग एक कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए। ये सभी प्रभात पैलेस, श्याम बाबा पैलेस और युवराज गेस्ट हाउस चलाते हैं।
आरोपियों ने गेस्ट हाउस में बैठे गजराज और समीर के साथ लाठी-सरियों से मारपीट की। दोनों को जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक गालियां दी। गजराज के गले में पहनी सोने की चेन ले ली। मोबाइल, लैपटॉप, गल्ले में पड़ी नगदी भी साथ ले गए। ऑफिस में तोड़फोड़ भी की।
देखें घटना की फोटोज…





देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2134398


