जैतसीसर गौशाला में शीतल जल मंदिर का शुभारंभ:दिवंगतों की पुण्य स्मृति में परिवार ने किया समर्पित
जैतसीसर गौशाला में शीतल जल मंदिर का शुभारंभ:दिवंगतों की पुण्य स्मृति में परिवार ने किया समर्पित
सरदारशहर : सरदारशहर के जैतसीसर गांव स्थित गौशाला समिति परिसर में एक शीतल जल मंदिर का शुभारंभ किया गया है। ये जल मंदिर स्व.चौधरी सुगनाराम सहारण और स्व.श्रीचंद सहारण की पुण्य स्मृति में उनके परिवारजनों द्वारा जनसेवा के लिए समर्पित किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ कथावाचक देवी सुनीता ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने इस पहल को समाजहित में सराहनीय बताया और परिवारजनों की प्रशंसा की।
परिवार के सदस्यों ने बताया- भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और ग्रामीणों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस जल मंदिर की स्थापना की गई है। इससे आमजन को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष धर्मवीर पूनिया, सचिव मनोज शर्मा और समस्त कार्यकारी सदस्य उपस्थित रहे। हरदत्त सारण, मोहनलाल, रमेश सहारण, मनीराम सारण, सरपंच हरदयाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस जनसेवा कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2134398


