[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदासर बीदावतान में मुख्य सड़क पर मिट्टी का अंबार:वाहन चालकों को परेशानी, ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद समस्या बरकरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

उदासर बीदावतान में मुख्य सड़क पर मिट्टी का अंबार:वाहन चालकों को परेशानी, ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद समस्या बरकरार

उदासर बीदावतान में मुख्य सड़क पर मिट्टी का अंबार:वाहन चालकों को परेशानी, ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद समस्या बरकरार

सरदारशहर : सरदारशहर से चूरू जाने वाली मुख्य सड़क पर उदासर बीदावतान के मुख्य स्टैंड के पास सड़क किनारे मिट्टी का बड़ा अंबार जमा हो गया है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उड़ती धूल से लोगों को सांस लेने में दिक्कतें भी हो रही हैं।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क किनारे जमा मिट्टी के कारण जब भी कोई वाहन गुजरता है तो धूल का गुबार उठता है। इससे सड़क पर दृश्यता कम हो जाती है और आवागमन प्रभावित होता है। आसपास रहने वाले लोगों को भी रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दुर्घटना का बना रहता है खतरा

संजय सिंह शेखावत ने बताया कि सड़क पर फैली मिट्टी के कारण हर समय धूल उड़ती रहती है। इससे वाहन चालकों को सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन किए जा चुके हैं। अब चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही सड़क किनारे जमा मिट्टी नहीं हटाई गई तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles