[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय में ‌ हवन एवं वास्तु पूजा की गई एवं वर्चुअली उद्घाटन आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय में ‌ हवन एवं वास्तु पूजा की गई एवं वर्चुअली उद्घाटन आज

नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय में ‌ हवन एवं वास्तु पूजा की गई एवं वर्चुअली उद्घाटन आज

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर आज रामसरा रोड़ स्थित नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय चूरू में हवन एवम् वास्तुपुजा की गई। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने सपत्निक आचार्य रवि दाधीच एवम् रजत व्यास के आचार्यत्व में पुजा अर्चना एवम् आरती की। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण, विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल, भास्कर शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष जांगिड़, जिला मंत्री सत्तार खांन, जिला प्रवक्ता विजय शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेन्द्र राकसिया, बालकिशन राजगढ़िया, रजत शर्मा, कमल सैनी, आकाश सैनी, भारत पारीक, नोमान खांन, एड. योगेश शर्मा, चेतराम सहारण, कैलाश शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष करणीसिंह निर्बाण, हिमांशू वर्मा, मानसिंह राठौड़, कपील रक्षक, नितिन बुन्देला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि कार्यालय के निर्माण से भाजपा की गतिविधियां सुचारू एवम् निर्बाध रूप से चलेगी। यह कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और 27 तारीख को सुबह 10 बजे इस कार्यालय का वचुअर्ली उद्धाटन राष्ट्रिय अध्यक्ष नितिन नवीन के कर कमलो द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि नवनिर्मित कार्यालय बनने से पार्टी कार्यकर्ताओ में गहरा उत्साह है और इस कार्यालय में सभी कार्यकर्ता नियमित रूप से उपस्थित रहकर पार्टी गतिविधियों को संचालित करेगे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामुहिक रूप से सुना।

इसी क्रम में सांयकाल पंडीत गोपाल शर्मा एवम् उनकी टीम के द्वारा संगीतमय सुन्दरकांड पांठ किया गया। जिसमें शहर के अनेक वरिष्ठनेता गणमान्य नागरिक एवम् कार्यकर्ताओ ने सुन्दरकांड पाठ कर बालाजी महाराज की ज्योत ली। इसी क्रम में कल 27 अप्रेल को प्रातः 10.00 बजे पूर्णाहुती एवम् उद्घाटन किया जायेगा।

Related Articles