[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

27 अप्रैल को होगा भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे वर्चुअली शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

27 अप्रैल को होगा भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे वर्चुअली शुभारंभ

27 अप्रैल को होगा भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे वर्चुअली शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर रामसरा रोड स्थित नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन 27 अप्रैल को किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन टोंक से वर्चुअल माध्यम से कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक में जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काछवाल, भास्कर शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष जांगिड़, जिला मंत्री प्रभा धंधावत, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान, जिला प्रवक्ता सुशील लाटा, विजय शर्मा, महेश मिश्रा, गोगराज सैनी, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles