देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में गुरुवार को ‘जन आक्रोश कार्यक्रम’ के तहत कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन राजकीय लोहिया महाविद्यालय के सामने आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन नहीं करने के विरोध में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के खिलाफ आक्रोश जताना था।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस अधिनियम का विरोध करना महिलाओं का अपमान है और इसका जवाब महिलाएं समय आने पर देंगी। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल बालान ने कहा कि कांग्रेस की नारी सम्मान को लेकर कथनी और करनी में अंतर है। कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री हरीश वर्मा के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, जिला कोषाध्यक्ष रचना कोठारी, नगर अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र सैनी, जयपाल सिंह टकनेत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us