बबाई में उमड़ा स्वास्थ्य का सैलाब, 300 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज
बबाई में उमड़ा स्वास्थ्य का सैलाब, 300 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज
बबाई : स्टेट हाईवे-13 स्थित संजीवनी नेत्र एवं सामान्य अस्पताल में गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में दिनभर मरीजों की भीड़ लगी रही।
अस्पताल के निदेशक अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर बजरंगदास महाराज की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कविता सामोता उपस्थित रहीं। इस दौरान कर्णसिंह बोपिया, सुरेश मीणा, सुरेन्द्र सिंह फौजी और सुवालाल सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ललित कुमार और फिजिशियन डॉ. सुन्दरमल सैनी ने करीब 300 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया और नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं।
आयोजन को सफल बनाने में सुशीला मरोडिया, राजेश मरोडिया, प्रमोद कुमावत, माडूराम वर्मा, मैना सैनी, मीरा देवी, अर्चना देवी, युवराज, अंकित और विपुल सहित कई लोगों ने सहयोग किया।
शिविर के दौरान आंखों और सामान्य बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2122399


