[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्युत कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन:लंबित 27 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग, प्रदर्शन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

विद्युत कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन:लंबित 27 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग, प्रदर्शन की चेतावनी

विद्युत कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन:लंबित 27 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग, प्रदर्शन की चेतावनी

मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ में राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के आह्वान पर अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन लंबित मांगों को लेकर ऊर्जा विभाग शासन सचिव के नाम डिस्कॉम एईएन को दिया गया।

संघ अध्यक्ष राहुल कुलहरि और सचिव विकास नेहरा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 12 अगस्त 2025 को ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में विद्युत श्रमिक महासंघ पदाधिकारियों के साथ एक बैठक हुई थी। इस बैठक में विभिन्न मॉडलों पर किए जा रहे निजीकरण को रोकने और मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था।

हालांकि, विभाग द्वारा अभी तक इन मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन में 27 सूत्रीय मांगों को पूरा करने और निगम में अलग-अलग नामों से किए जा रहे निजीकरण को रोकने की मांग की गई है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो 6 मई को जिला स्तर पर और 20 मई को डिस्कॉम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ कोषाध्यक्ष मुकेश सैनी, भंवर सिंह, विकास सैनी, महेश सैनी, शमशाद अली, सुनील सैनी, विनोद लुहार और हरलाल सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Related Articles