झुंझुनूं में कल 15 मिनट के लिए होगा ब्लैक आउट:हवाई हमले से बचने की मॉक ड्रिल होगी, शहर में बजेंगे सायरन
झुंझुनूं में कल 15 मिनट के लिए होगा ब्लैक आउट:हवाई हमले से बचने की मॉक ड्रिल होगी, शहर में बजेंगे सायरन
झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में कल 15 मिनट के ब्लैक आउट होगा। इस दौरान पूरा शहर अंधेरे में डूब जाएगी। इसी बीच हवाई हमले से बचने की मॉक ड्रिल की जाएगी। रात दस बजते ही शहर में सायरन बजेंगे और पूरे शहर की लाइट बंद कर दी जाएगी। कलेक्टर और नागरिक सुरक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि यह अभ्यास किसी भी आपातकालीन स्थिति, विशेषकर हवाई हमले के दौरान जान-माल की रक्षा और नागरिक प्रतिक्रिया को परखने के लिए किया जा रहा है।
सायरन बजते ही थम जाएगी शहर की रफ्तार
ड्रिल के दौरान जिला मुख्यालय के विभिन्न प्रमुख केंद्रों पर लगे सायरन बजाए जाएंगे। सायरन की आवाज सुनते ही पूरे शहर की बिजली काट दी जाएगी। शहरवासियों से अपने घरों की लाइटें बंद करने का आग्रह किया गया है। 15 मिनट के इस अंतराल में प्रशासन यह देखेगा कि शहर कितनी तेजी से पूरी तरह अंधेरे (Black Out) की स्थिति में जा सकता है, जो युद्ध जैसी स्थितियों में दुश्मन के विमानों को लक्ष्य भ्रमित करने के लिए अनिवार्य होता है।
प्रशासन की अपील: इन बातों का रखें ध्यान
लाइटें बंद रखें: रात 10 बजे से 10:15 बजे तक अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद रखें। ड्राइवर सायरन बजने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन रोक दें और हेडलाइट्स बंद कर लें। यह केवल एक सुरक्षा अभ्यास है। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी न फैलाएं। सायरन की आवाज नागरिक सुरक्षा की तैयारी का हिस्सा है, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
देश के चुनिंदा शहरों में सुरक्षा का ‘टेस्ट’
सूत्रों के मुताबिक, इस तरह का अभ्यास केवल झुंझुनूं में ही नहीं, बल्कि देश के कुछ अन्य संवेदनशील और सामरिक महत्व वाले शहरों में भी आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा (Civil Defense) की टीम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच तालमेल को बेहतर बनाना है।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि यह मॉक ड्रिल हमारी तैयारियों को परखने का एक माध्यम है। हम चाहते हैं कि आपातकालीन स्थिति में नागरिक डरे नहीं, बल्कि प्रशिक्षित रहें। शहरवासियों से अपील है कि वे इस ड्रिल में प्रशासन का पूरा सहयोग करें और 15 मिनट के लिए अनुशासन का परिचय दें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2122377


