[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वन विभाग ने समदेरा चौकी में लगाए परिंडे:टीम ने नियमित देखरेख की जिम्मेदारी भी ली, संरक्षण का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वन विभाग ने समदेरा चौकी में लगाए परिंडे:टीम ने नियमित देखरेख की जिम्मेदारी भी ली, संरक्षण का संदेश

वन विभाग ने समदेरा चौकी में लगाए परिंडे:टीम ने नियमित देखरेख की जिम्मेदारी भी ली, संरक्षण का संदेश

खेतड़ी : समदेरा गार्ड चौकी में वन विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए हैं। यह पहल रेन्जर पवन शेखावत के नेतृत्व में की गई, जिसका उद्देश्य बढ़ते तापमान के बीच पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

गर्मी के मौसम में जल स्रोतों के सूखने और तापमान में लगातार वृद्धि के कारण पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। इससे उनके जीवन पर संकट उत्पन्न हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाने का अभियान चला रहा है।

इस अवसर पर रेन्जर पवन शेखावत ने कहा कि पक्षी पर्यावरण का अभिन्न अंग हैं और उनका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों, छतों और आसपास के क्षेत्रों में भी पानी के बर्तन रखकर पक्षियों को गर्मी से राहत प्रदान करने में सहयोग करें।

नियमति देखभाल की जिम्मेदारी ली

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की टीम ने समदेरा गार्ड चौकी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कई परिंडे लगाए। टीम ने उनमें पानी भरकर उनकी नियमित देखरेख सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी ली। साथ ही, ग्रामीणों को भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया ताकि अधिक से अधिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हो सके।

इस मौके पर वनपाल सत्यवान, वनरक्षक सुमेर सिंह, वनरक्षक महेंद्र सिंह, वनरक्षक विजय सिंह और वनरक्षक सुगनी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

Related Articles