इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा पांच दिवसीय परिंडा लगाओ, पक्षी बचाओ अभियान शुरू
इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा पांच दिवसीय परिंडा लगाओ, पक्षी बचाओ अभियान शुरू
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर इंसानियत एकता सेवा समिति का पांच दिवसीय परिंडा लगाओ, पक्षी बचाओ अभियान गुरुवार को शुरू हुआ। समिति से जुड़े सदस्यों ने राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में परिंडे लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर समिति संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने बताया कि अभियान के तहत शेखावाटी क्षेत्र के सभी शहरों, तहसीलों, कस्बों और गांवों में 511 परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए नियमित तौर पर दाने-पानी की व्यवस्था की जाएगी।
जिन स्थानों पर परिंडे लगाए जाएंगे, वहां सार-संभाल की जिम्मेदारी भी समिति से जुड़े कार्यकर्त्ताओं की रहेगी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को चाहिए कि अपने आसपास के पेड़ों पर परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करें।
इस दौरान वरिष्ठ सदस्य अयूब खान चायल, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अली पठान, महबूब खान नसवान, सुलेमान मनीहार, नियाज मोहम्मद, इमरान बी खान, सिकंदर खान, रतनलाल, जावेद खान, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद सलीम, समीर मनीहार आदि मौजूद रहे। व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान ने सभी का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2122398


