मुहाल गांव की सहरिया बस्ती में आ रहा दूषित पानी
मुहाल गांव की सहरिया बस्ती में आ रहा दूषित पानी
खंडेला : ग्राम पंचायत गणेशपुरा के मुहाल गांव में रहने वाले करीब 40-50 सहरिया परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। बस्ती में वर्षों पहले लगी सरकारी मोटर से आने वाला पानी अब पीने लायक नहीं रहा। ग्रामीणों के मुताबिक मोटर का पानी बदबूदार व दूषित है। लोगों को मजबूरी में दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। जागृत महिला संगठन की सदस्य मधु सियाराम, कपूरी, सुशीला, कांति, चमेली, राजकुमारी, मनीषा और पवन ने बताया कि वे अभी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के पास लगे सोलर प्लांट से चलने वाली मोटर से पानी भरकर लाते हैं। बस्ती से स्कूल की दूरी ज्यादा है। रोज पानी लाने में काफी समय लगता है। मेहनत भी ज्यादा लगती है। इससे रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि सहरिया बस्ती में नया ट्यूबवेल लगाया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2239108


