नीमकाथाना में ग्राहक बनकर आया युवक टोपस लेकर भागा:ज्वेलरी देखने के बहाने आया था, दुकानदार पकड़ने भागा तब तक फरार हुआ
नीमकाथाना में ग्राहक बनकर आया युवक टोपस लेकर भागा:ज्वेलरी देखने के बहाने आया था, दुकानदार पकड़ने भागा तब तक फरार हुआ
नीमकाथाना : नीमकाथाना के मावंडा स्थित आरडी ज्वैलर्स में चोरी की एक वारदात सामने आई है। ग्राहक बनकर दुकान में घुसा एक युवक कान की बालियां (टोपस) लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब युवक ज्वेलरी देखने के बहाने दुकान में आया था। उसने कुछ देर तक गहने देखे और मौका पाकर टोपस उठाई। इसके बाद वो अचानक दुकान से बाहर भागने लगा।

दुकानदार ने तुरंत उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेजी से भागने में सफल रहा। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक पहले सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार करता है और फिर चोरी कर भाग जाता है।
घटना के बाद दुकानदार ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2128735


