[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लटिया नाले से निकलेगा जलभराव की समस्या का हल:जल संसाधन विभाग ने फिर किया विजिट; डायवर्जन की संभावनाएं देखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसवाईमाधोपुरसीकर

लटिया नाले से निकलेगा जलभराव की समस्या का हल:जल संसाधन विभाग ने फिर किया विजिट; डायवर्जन की संभावनाएं देखी

लटिया नाले से निकलेगा जलभराव की समस्या का हल:जल संसाधन विभाग ने फिर किया विजिट; डायवर्जन की संभावनाएं देखी

सवाई माधोपुर : सवाई माधोपुर के पुराने शहर से गुजरने वाले लटिया नाले से शहर में जल-भराव की समस्या का हल निकलेगा। बारिश के मौसम में शहर में जल-भराव की समस्या हो जाती है। इसे हल करने के लिए जल संसाधन विभाग संभावनाएं तलाश रहा है। जिला जल संसाधन खंड के एक्सईएन अरुण शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को विभागीय टीम ने लटिया नाले का दोबारा ग्राउंड विजिट किया। इस दौरान प्रस्तावित कामों की प्रोग्रेस और तकनीकी पहलुओं का आकलन किया गया।

निरीक्षण केद दौरान जल संसाधन विभाग की टीम।
निरीक्षण केद दौरान जल संसाधन विभाग की टीम।

नाले के डायवर्सन की संभावनाओं का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान राजबाग एनीकट से अपस्ट्रीम क्षेत्र में नाले के डायवर्जन की संभावनाओं का अवलोकन किया गया। ताकि शहर की ओर आने वाले पानी की मात्रा एवं प्रभाव को कम किया जा सके। साथ ही, नाले की स्ट्रेंथनिंग, जल प्रवाह को काबू करने और शहर में पानी की आवक को विलंबित करने के लिए विभिन्न तकनीकी विकल्पों पर विचार-विमर्श किया गया।

टीम ने वन विभाग की आम चौकी से आगे तक क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संभावित एनीकट निर्माण स्थलों का भी चिन्हांकन किया। ताकि लटिया नाले में जल प्रवाह को नियंत्रित किया जा सके। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कर उपयुक्त कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाए।

नाले के डायवर्सन की संभावनाएं तलाशती टीम।
नाले के डायवर्सन की संभावनाएं तलाशती टीम।

एसडीएम फंड से होगा काम

निरीक्षण के दौरान एसडीएमएफ (State Disaster Mitigation Fund) के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के तकनीकी आकलन के लिए भी स्थल का पुनः अवलोकन किया गया, ताकि प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सके।

जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया कि लटिया नाले से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाते हुए शहर को संभावित जलभराव से राहत प्रदान करने हेतु ठोस एवं दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर एईएन धीरज व जितेंद्र, जेईएन मनोज, अजय, रोहित, अमन सहित विभागीय करमचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles