मामूली कहासुनी में कोचिंग स्टूडेंट्स के बीच मारपीट:पुलिस ने पकड़ा तो बोले- शिक्षा नगरी का नाम बदनाम किया,अब अच्छे नागरिक बनेंगे
मामूली कहासुनी में कोचिंग स्टूडेंट्स के बीच मारपीट:पुलिस ने पकड़ा तो बोले- शिक्षा नगरी का नाम बदनाम किया,अब अच्छे नागरिक बनेंगे
सीकर : सीकर के उद्योग नगर इलाके में पिछले दिनों स्टूडेंट्स के बीच मारपीट का वीडियो शेयर हुआ। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले चारों लड़कों को पकड़ा। लड़कों ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि हमने शिक्षा नगरी का नाम बदनाम किया था। लेकिन अब अच्छे नागरिक बनेंगे।

दरअसल वायरल वीडियो पिपराली रोड का था। यहां शुक्रवार को धर्मकांटे के पास एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी। एक महिला बीच-बचाव करने के लिए आई थी इसके बावजूद भी मारपीट करने वाले नहीं माने।
अब पुलिस के सामने चारों लड़कों ने कहा कि हम सीकर शहर में कोचिंग करने के लिए आए थे। कोचिंग के दौरान हमारा छोटा सा विवाद हुआ। इस वजह से हमने सरेआम मारपीट की,जिसकी वजह से शिक्षा नगरी सीकर का नाम बदनाम हुआ और कोचिंग संस्थान का भी।

अब हम कभी लड़ाई नहीं करेंगे और अच्छे नागरिक बनेंगे। न ही किसी को लड़ाई-झगड़ा करना देंगे। हमारे बीच समझौता हो चुका है,इसके लिए उद्योग नगर पुलिस को धन्यवाद।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2126356


