[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली में बाइक-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर:महिला की मौत, दो बेटे घायल, शादी से लौटते समय हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

रानोली में बाइक-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर:महिला की मौत, दो बेटे घायल, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

रानोली में बाइक-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर:महिला की मौत, दो बेटे घायल, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

रानौली : रानोली क्षेत्र में NH 52 पर गोरिया कट के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में महिला के दो बेटे घायल हो गए।

मृतका की पहचान अजबपुरा निवासी ममता पत्नी ताराचंद कुमावत के रूप में हुई है। वह अपने दो बेटों के साथ सीकर से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान गोरिया कट के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। बताया गया है कि मृतका के परिवार में इसी महीने 26 और 29 अप्रैल को दो शादियां तय थीं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62