पोर्टल समस्या के चलते CELC (बाल आधार) केन्द्र आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
पोर्टल समस्या के चलते CELC (बाल आधार) केन्द्र आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले की पंचायत समितियों, नगरीय क्षेत्रों एवं चिन्हित स्थानों पर सीईएलसी (CELC/चाइल्ड एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट) केन्द्र स्थापित किए जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। पूर्व में 19 मार्च से 17 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन पोर्टल पर तकनीकी समस्या के कारण इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके।
जिला आधार चयन समिति की सदस्य सचिव दीपा राणासरिया ने बताया कि तकनीकी समस्या के समाधान के बाद अब आवेदन की तिथि 18 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जो भी पात्र व्यक्ति नामांकन ऑपरेटर के रूप में कार्य करने के इच्छुक हैं, वे UIDAI, नई दिल्ली एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान द्वारा निर्धारित शर्तों एवं नियमों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से G2C में RAJAADHAAR पोर्टल पर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2119103


