[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुनील सुंडा हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार:सीकर में छिपा हुआ था, गोठड़ा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सुनील सुंडा हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार:सीकर में छिपा हुआ था, गोठड़ा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

सुनील सुंडा हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार:सीकर में छिपा हुआ था, गोठड़ा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

नवलगढ़ : गोठड़ा पुलिस को बहुचर्चित सुनील सुण्डा हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। गोठड़ा थाना पुलिस ने पांच महीने से फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी सुरेश कुमार मुवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया- आरोपी सुरेश कुमार मुवाल शेरपुरा तन सुजावास, पुलिस थाना रानोली, जिला सीकर का निवासी है। सूचना पर पुलिस ने फरार आरोपी सुरेश मुवाल को सीकर से दबोच लिया। जयपुर रेंज के महानिरीक्षक ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

ये वारदात 12 दिसंबर 2025 को कैमरी की ढाणी (खिरोड़) में हुई थी। जमीन विवाद को लेकर हुई गैंगवार में सुनील सुण्डा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और जमीन पर कब्जे का विवाद सामने आया था।

परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार, बदमाश कार में सवार होकर आए और रविंद्र कटेवा के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान सुनील सुण्डा के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच में खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने के लिए करीब 50 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी।

इस मामले में पुलिस पहले ही पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पिंटू भिचरी, हिस्ट्रीशीटर राजू अठवास, नंदू फौजी, आसिफ अली और मुख्य आरोपी श्रवण भादवासी शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, देशी कट्टा, कारतूस का खोल और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की थी।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी सुरेश मुवाल से गहन पूछताछ कर रही है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles