[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लामियां पंचायत भवन में चोरी:8 सोलर बैटरी समेत कंप्यूटर और कूलर ले गए, सरपंच की कुर्सी तक नहीं छोड़ी; चौकीदार खाना खाने गया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लामियां पंचायत भवन में चोरी:8 सोलर बैटरी समेत कंप्यूटर और कूलर ले गए, सरपंच की कुर्सी तक नहीं छोड़ी; चौकीदार खाना खाने गया था

लामियां पंचायत भवन में चोरी:8 सोलर बैटरी समेत कंप्यूटर और कूलर ले गए, सरपंच की कुर्सी तक नहीं छोड़ी; चौकीदार खाना खाने गया था

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी के निकट लामियां गांव में चोरों ने पंचायत भवन को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने वहां से सरपंच की कुर्सी, आठ सोलर बैटरी, दो कूलर, कंप्यूटर समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस ने मौके मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पंचायत भवन के चौकीदार सुखवीर सिंह रात में ड्यूटी पर तैनात थे। बीच में वे खाना खाने चले गए तो उसी दौरान चोरों ने मौका देखकर चोरी कर ली। चोर सरपंच की कुर्सी, 8 सोलर बैटरी, 2 कूलर, कंप्यूटर और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले ग्वालिया हनुमान मंदिर, जैन परिवार और अन्य जगहों पर भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं, गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोरों ने तोड़ दिए, जिससे उनकी पहचान करना और भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में जल्द ही चोर नहीं पकड़े गए तो वे मजबूरन बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। फिलहाल पुलिस आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles