देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
बुहाना : ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नोबल शिक्षण समूह, देवलावास द्वारा ‘नोबल गौरव सम्मान यात्रा 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अनूठी पहल के तहत गांव-गांव जाकर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा, साथ ही करियर मार्गदर्शन पर भी विशेष फोकस रहेगा।
स्कूटी, साइकिल व वॉच से होगा सम्मान
नोबल एजुकेशन ग्रुप के निदेशक इंजीनियर संदीप नेहरा ने बताया कि 10वीं और 12वीं में 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 3 विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी। वहीं 92 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 36 विद्यार्थियों को साइकिल और 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ‘नोबल वॉच’ देकर सम्मानित किया जाएगा।
गांव की चौपाल पर होगा अभिनंदन
उन्होंने बताया कि सम्मान कार्यक्रम गांव की चौपाल पर आयोजित होंगे, जहां पूरे गांव की उपस्थिति में प्रतिभाओं का अभिनंदन किया जाएगा। पिछले 25 वर्षों से चल रही इस परंपरा को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

यह रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल
सम्मान यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को भीर्र गांव के स्कूल मैदान से शाम 5 बजे होगा। इसके बाद 20 अप्रैल को भालोठ बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित होगा। 26 अप्रैल को सुबह कुहाड़वास में समारोह होगा, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे देवलावास पंचायत घर के सामने भव्य सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
करियर काउंसलिंग पर रहेगा फोकस
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद कार्यक्रम भी होंगे, जिनमें करियर काउंसलिंग, शिक्षा का महत्व और भविष्य की दिशा पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने की सराहना
ग्रामीणों ने इस पहल को शिक्षा और सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सराहना की है। यह यात्रा न केवल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाएगी, बल्कि अन्य बच्चों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us