झुंझुनूं में रामवाता अणगासरिया का सम्मान, कुम्हार समाज ने पहनाया साफा-माला
झुंझुनूं में रामवाता अणगासरिया का सम्मान, कुम्हार समाज ने पहनाया साफा-माला
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित कुम्हार छात्रावास परिसर में डीड राइटर एवं स्टाम्प वेंडर संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामवाता अणगासरिया का कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति झुंझुनूं द्वारा सम्मान किया गया। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया।
पदाधिकारियों ने किया स्वागत
सम्मान समारोह में समिति अध्यक्ष हरिराम दादरवाल, सचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, संगठन मंत्री विनोद कुमार, सीए महेंद्र, लेखाकार वीरेंद्र सिंह दादरवाल और प्रधानाचार्य हरि कुमावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया।
गणमान्यजन रहे उपस्थित
इस अवसर पर महेंद्र चंदवा, अशोक प्रजापति, ओमप्रकाश कुमासिया, श्रीचंद, सुनील दादरवाल, परसाराम, राजू ठेकेदार, सुरेंद्रजी, मोहन ठेकेदार, प्रवीण किरोड़ीवाल, प्रकाश, सुभाष (LIC), रोहिताश गोवला, गोविंद प्रजापत और राजेंद्र सनोदिया सहित समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समाज को मिलेगी नई दिशा
वक्ताओं ने कहा कि रामवाता अणगासरिया के अध्यक्ष बनने से डीड राइटर एवं स्टाम्प वेंडर संगठन के साथ-साथ कुम्हार समाज को नई दिशा मिलेगी। प्रस्तावित छात्रावास के निर्माण से समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2112042


