विधायक हरलाल सहारण के साथ हुई धक्का-मुक्की व काले झंडे दिखाने का भाजपा समर्थकों ने किया विरोध
गाड़ी पर पत्थर फेंकने वालो की कड़े शब्दों में निंदा की, काका को भतीजा छोड़ आया अधर झूल में
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
सुजानगढ़ : विधायक हरलाल सहारण के साथ हुई धक्का मुक्की व पथराव को भाजपा के समर्थकों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। मामला इस प्रकार था कि अभी विगत दिनों चूरू विधायक हरलाल सहारण व चूरू के पूर्व विधायक रहे राजेंद्र सिंह राठौड़ के सुपुत्र पराक्रम सिंह राठौड सुजानगढ़ में एक स्टेडियम के लोकार्पण समारोह में गए थे। जहां पर स्थानीय नेताओं की नजर अंदाजी जिसमें कांग्रेस के वर्तमान विधायक व सांसद का नाम शीलापट पर न होकर राजेंद्र सिंह राठौड़ के पुत्र का नाम होना चर्चा का विषय बन गया था जिस पर वहां पर उपस्थित लोगों ने इसका जमकर विरोध किया था जिस पर पराक्रम सिंह राठौर तो वहां पर पिक कार्यक्रम से ही जाते नजर आए वहीं दूसरी ओर लोगों की नाराजगी का खामियांजा हरलाल सारण को चुकाना पड़ा जहां पर स्थिति ऐसी पहुंच गई की जनता ने चूरू विधायक हरलाल सारण से धक्का मुक्की तक कर डाली।
जानकार सूत्रों ने बताया कि वहां पर उपस्थित लोगों ने सहारण की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके बताए। अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने चूरू विधायक हरलाल सारण के साथ हुए इस अभद्र व्यवहार, धक्का मुक्की की कड़े शब्दों में निंदा की है। भाजपा के समर्थक संदीप पाटिल, नानू भऊवाला, बाबू मोटेका, विजय कुमार शर्मा, सुरेंद्र क्याल, अमित शर्मा, पिंकू चोटिया लालचंद शर्मा, जगदीश यादव ने इसका विरोध किया है। इनका कहना है कि किसी सामान्य विधायक के साथ ऐसा व्यवहार करना शेखावाटी की संस्कृति नहीं रही है। उन्होंने बताया कि विरोध एक अलग बात है लेकिन वहां पर उपस्थित लोगों द्वारा इस प्रकार निचले स्तर पर उतारू होना अशोभनीय है ।
भाजपा समर्थकों का कहना है कि यह विपक्ष का करा धरा है। भाजपा के समर्थकों का कहना है कि चूरू विधायक हरलाल सहारण का जिले में बढ़ते कद को जब विपक्ष नहीं रोक पा रहा है तो यह ओछी हरकतें करने पर उतारू हो गया है। भाजपा समर्थको ने मांग की है कि इस प्रकार एक विधायक के साथ हुए अभद्र व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। और प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2111930


