शेखावाटी के संस्थापक महाराव शेखाजी की पुण्यतिथि मनाई
शेखाजी स्त्री एवं गौ-रक्षक व एकता के प्रतीक थे
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर महाराव शेखाजी संस्थान चूरू के तत्वावधान में शेखावाटी के संस्थापक, युगपुरूष महाराव शेखाजी की 538 वीं पुण्यतिथि (निर्वाण दिवस) चूरू जिला मुख्यालय स्थित शेखावत कॉलोनी के श्रीकरणी माता जी मन्दिर सभागार में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अमरसिंह शेखावत की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख एवं सभापति नगर परिषद, चूरू विजय कुमार शर्मा ने क्षत्रिय का गौरवपूर्ण इतिहास बताते हुए उच्च संस्कारों को ग्रहण करने की सलाह दी, उन्होने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सभी समाज को एक साथ लेकर, एकजुटता से प्रयास करना चाहिए ताकि समाज आगे बढ़कर देश सेवा करता रहे।
प्रारंभ में अतिथियों ने महाराव शेखाजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी सज्जनों ने पुष्प अर्पित किये। समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अमरसिंह शेखावत ने कहा कि महाराव शेखाजी के जीवन मूल्यों को वर्तमान में अपने जीवन में ढालने तथा सुसंस्कृति एवं संस्कार बच्चों को सिखाने की आवश्यकता है। शेखाजी नारी रक्षक एवं गौरक्षक, स्वाभिमानी, हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक, बलिदानी, सरल व्यक्तित्व, पराक्रमी, तलवार के धनी और बुद्धि चातुर्य की प्रचुरता आदि सद्गुणों के महामानव थे। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी भागीरथ सिंह गांगियासर ने कहा कि भगवान श्रीरामचन्द्र जी के वंशज महाराव शेखाजी के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को संगठित होकर सभी के साथ सामंजस्य रखना चाहिए।
बड़ी सोच के साथ कठिन परिश्रम व कर्म करना चाहिए।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जय सिंह शेखावत, लक्ष्मणसिंह राठौड़, सुरेश कुमार सारस्वत, रतन सिंह ख्याली ने महाराव शेखाजी को नमन किया। कमल सिंह राठौड़ ने महाराव शेखाजी की प्रेरणादायक जीवनी पर विस्तृत जानकारी दी। संचालन एडवोकेट हेम सिंह शेखावत ने किया।
समारोह में हरिसिंह अजाड़ी, एडवोकेट उम्मेद सिंह चौहान, एडवोकेट धन्ने सिंह शेखावत, नरेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा, कुशल सिंह, वैद्य विजेन्द्र सिंह थैलासर, भरत सिंह, हरिसिंह राठौड़, इन्द्र सिंह, शंकर सिंह, गुलाब सिंह, उत्तम सिंह, सम्पत सिंह, मदन लाल शर्मा, करणी माता युवा समिति के अनेक कार्यकर्ता, सुबेदार गुमान सिंह, बलवीर सिंह, धर्मेन्द्र, अवतार सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह, रतनसिंह करणपुरा, हनुमान सिंह, रामसिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के पूर्व सचिव एवं शेखावत कॉलोनी के संस्थापक स्व. ज्ञानसिंह ख्याली को दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कप्तान मदनसिंह शेखावत ने आभार प्रकट किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2112348


