[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरे पेड़ों से लदी तीन गाड़ियां जब्त:ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

हरे पेड़ों से लदी तीन गाड़ियां जब्त:ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की कार्रवाई

हरे पेड़ों से लदी तीन गाड़ियां जब्त:ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की कार्रवाई

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात भादासर से बैजासर मुख्य सड़क पर ग्रामीणों ने हरे पेड़ों से लदी तीन पिकअप गाड़ियां पकड़ीं। सूचना मिलने पर वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन गाड़ियों को जब्त कर लिया।

आरा मशीनों तक ले जा रहे थे

यह कार्रवाई वृक्ष प्रेमी सुभाष बिश्नोई के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा गाड़ियों को रोकने के बाद हुई। मौके पर मौजूद चालकों ने बताया कि वे अशासर गांव से हरे पेड़ों की कटाई कर लकड़ी को आरा मशीनों तक ले जा रहे थे।

वन विभाग के रेंजर भैरूसिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जब्त की गई गाड़ियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की टीम क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण करती है और पहले भी अवैध कटाई पर कार्रवाई की जा चुकी है। भविष्य में भी अवैध कटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सरदारशहर क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग 50 से अधिक हरे पेड़ों से लदी गाड़ियां गुजरती हैं। इससे क्षेत्र के पर्यावरण पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

Related Articles