[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विनोद कुमार सुसाइड मामले में 17 लाख का कर्ज माफ:प्रशासन, बैंक और ग्रामीणों में बनी सहमति, गतिरोध समाप्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विनोद कुमार सुसाइड मामले में 17 लाख का कर्ज माफ:प्रशासन, बैंक और ग्रामीणों में बनी सहमति, गतिरोध समाप्त

विनोद कुमार सुसाइड मामले में 17 लाख का कर्ज माफ:प्रशासन, बैंक और ग्रामीणों में बनी सहमति, गतिरोध समाप्त

चिड़ावा : चिड़ावा के रामरख की ढाणी निवासी विनोद कुमार की मौत के बाद पिछले दो दिनों से जारी गतिरोध शनिवार देर रात समाप्त हो गया। प्रशासन, बैंक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद मृतक विनोद कुमार के 34 लाख रुपए के कुल लोन में से 17 लाख रुपए माफ करने पर लिखित सहमति बनी है। इसके अलावा, दो लाख रुपए का ब्याज भी माफ कर दिया गया है।

समझौते के अनुसार, बचे हुए 17 लाख रुपए का भुगतान बिना किसी ब्याज के छह महीने बाद किया जाएगा। इस लिखित सहमति के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की अनुमति दे दी है।

यह सहमति चिड़ावा थाने में शनिवार देर रात तक चली तीन दौर की वार्ता के बाद बनी। प्रशासन की ओर से डीएसपी विकास धींधवाल, प्रशिक्षु आरपीएस अंबिका चौधरी, सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह और नायब तहसीलदार बलबीर कुल्हरी मौजूद रहे। निजी बैंक के उच्चाधिकारी भी झुंझुनूं और जयपुर से चिड़ावा पहुंचे थे।

ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल में आरएलपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र फौजी, सुशील डांगी, कर्मवीर चौधरी और सुरेंद्र पूनिया सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रमुख भूमिका निभाई। बैंक प्रबंधन ने रविवार को समझौते की लिखित पुष्टि के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और शव का पोस्टमार्टम होगा।

इससे पहले, धरने के दौरान ग्रामीणों ने बैंक के सामने टेंट लगाने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने आपत्ति जताई। हालांकि, गर्मी को देखते हुए और ग्रामीणों की समझाइश के बाद पुलिस पीछे हट गई और टेंट लगाने की अनुमति दे दी गई।

डीएसपी विकास धींधवाल ने बताया कि धरनार्थियों और बैंककर्मियों को पुलिस थाने में बुलाकर कई दौर की वार्ता की गई, जिसके बाद सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Related Articles