नवलगढ़ में रन फॉर साइकिल रैली:अधिकारियों स्कूली बच्चों और स्काउट-गाइड ने भाग लिया, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नवलगढ़ में रन फॉर साइकिल रैली:अधिकारियों स्कूली बच्चों और स्काउट-गाइड ने भाग लिया, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नवलगढ़ : फिट इंडिया मूवमेंट के तहत पंचायत समिति परिसर में ‘रन फॉर साइकिल’ अभियान का आयोजन किया गया। भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अभियान के तहत ‘स्वच्छता राइड’ थीम पर साइकिल रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य स्वच्छता, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। रैली में स्वच्छता कर्मियों, स्काउट-गाइड, स्कूली बच्चों और अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम में पंचायत समिति के स्वच्छता प्रभारी सुरेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कैलाश सैनी, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर स्काउट एंड गाइड रामावतार सबलानिया, स्काउट मास्टर महेंद्र कुमार सैनी, मुरली मनोहर चोबदार और ओमप्रकाश सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अभियान के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2112089


