[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर के पीपली स्टैंड पर खेल मैदान का समतलीकरण:विकास समिति के सहयोग से निर्माण कार्य शुरू, रनिंग ट्रैक की सुविधा विकसित की जाएगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर के पीपली स्टैंड पर खेल मैदान का समतलीकरण:विकास समिति के सहयोग से निर्माण कार्य शुरू, रनिंग ट्रैक की सुविधा विकसित की जाएगी

जसरापुर के पीपली स्टैंड पर खेल मैदान का समतलीकरण:विकास समिति के सहयोग से निर्माण कार्य शुरू, रनिंग ट्रैक की सुविधा विकसित की जाएगी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव के पीपली स्टैंड के पास 200×150 मीटर के प्रस्तावित खेल मैदान के समतलीकरण और साफ-सफाई का कार्य शनिवार को शुरू हो गया। यह परियोजना जसरापुर ग्रामीण विकास समिति द्वारा प्रवासी ग्रामीणों पुरुषोत्तमलाल केजड़ीवाल, रामेश्वरलाल केजड़ीवाल और जितेंद्र केजड़ीवाल (मुंबई) के आर्थिक सहयोग से क्रियान्वित की जा रही है।

गांव के युवाओं द्वारा लंबे समय से एक व्यवस्थित खेल मैदान की मांग की जा रही थी। इस आवश्यकता को देखते हुए समिति ने सर्वसम्मति से मैदान के विकास का निर्णय लिया। मैदान को जेसीबी मशीनों की मदद से विलायती कीकर, आंकड़े, घास और झाड़ियों को हटाकर समतल किया जाएगा। इसके बाद इसे नियमित खेल गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा।

इसमें रनिंग ट्रैक सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य युवाओं को सेना, पुलिस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल प्रदान करना है। कार्य का शुभारंभ सांवलराम सेडूका और प्रताप धानिया ने पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल पर खुशी व्यक्त की।

युवाओं को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिलेंगी

समिति के सचिव शिवकुमार सुरेलिया और आशीष केडिया ने बताया कि मैदान तैयार होने से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी तैयारी और सशक्त होगी। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में भी इसी असमान मैदान पर अभ्यास कर लगभग 40-50 युवा सेना और पुलिस में चयनित हो चुके हैं।

खेल मैदान के निर्माण कार्य शुरू होने से पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। युवाओं और ग्रामीणों ने जसरापुर विकास समिति और सहयोग करने वाले प्रवासी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल गांव के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

इस अवसर पर रामचंद्र नायक, चुन्नीलाल चनेजा, रघुवीर छावड़ी, महेंद्र सिंह शेखावत, प्रवीण भोजगढिया, मेघाराम सिराधना, रामस्वरूप सिराधना, सुरेश भाडोरिया, ओमप्रकाश सिराधना, सुंदरलाल, सुरेंद्र जांगिड़, मनीष कैटर्स, विक्रम भांडोरिया, उमराव सिंह, जितेंद्र सेडूका, सुनील धानोता, आजाद राठी, सुभाष धानिया, संदीप पावटा, राकेश गुप्ता, जोधाराम टोडपुरिया, लाला सेडूका, कुंदन गोठवाल, दिनेश कुमार और सोनू बजाड़ सहित कई युवा और ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles