दुकान पर सामान लाने गई नाबालिग लापता:मां ने कहा फोन भी नहीं उठा रही, मुकदमा दर्ज; 28 साल की एक महिला भी गायब
दुकान पर सामान लाने गई नाबालिग लापता:मां ने कहा फोन भी नहीं उठा रही, मुकदमा दर्ज; 28 साल की एक महिला भी गायब
सीकर : सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की दुकान पर सामान लाने के लिए गई थी। जो वापस नहीं लौटी। नाबालिग की मां ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही है।
लड़की की मां ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 17 अप्रैल की दोपहर को उनकी बेटी गांव में स्थित दुकान पर सामान लाने के लिए गई थी। जो शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी देर तक उसके घर नहीं आने के बाद गांव में उसकी तलाश की गई। आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी मालूम किया लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया।
नाबालिग की मां के मुताबिक बेटी के पास एक मोबाइल भी है। जिस पर काफी बार कॉल किया गया। लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रही। अब मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
28 साल की महिला भी लापता
सीकर जिले में 28 साल की महिला के भी लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 18 अप्रैल की सुबह 10 बजे के करीब उनकी पत्नी घर से बिना बताएं कहीं पर चली गई। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2204947


