नीमकाथाना में दिनदहाड़े मोबाइल शॉप में चोरी:युवक ने तोलिए से चेहरा ढका, गल्ले से 10 हजार रुपए निकाले, iPhone चुराया और फरार
नीमकाथाना में दिनदहाड़े मोबाइल शॉप में चोरी:युवक ने तोलिए से चेहरा ढका, गल्ले से 10 हजार रुपए निकाले, iPhone चुराया और फरार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर के खेतड़ी मोड़ स्थित गिरिराज टॉवर के सामने बनी मोबाइल शॉप में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। एक नकाबपोश युवक दुकान में घुसकर iPhone 13 और गल्ले से करीब 10,000 लेकर फरार हो गया।
दो बार दुकान के सामने से गुजरा युवक
जानकारी के अनुसार दुकानदार गोपाल सैनी सुबह दुकान खोलकर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान युवक मुंह पर तौलिया बांधकर दो बार दुकान के सामने से गुजरा। जैसे ही दुकानदार बाहर की सफाई में व्यस्त हुआ, युवक मौका पाकर दुकान के अंदर घुस गया। उसने पहले गल्ले में हाथ डालकर नकदी निकाली, इसके बाद रैक में रखा iPhone 13 उठाया और पास की गली से भाग निकला।
गल्ले से रुपए और मोबाइल उठाकर फरार
कुछ देर बाद जब दुकानदार अंदर आया तो फोन गायब मिला और गल्ला खुला देखकर उसे चोरी का पता चला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें संदिग्ध युवक वारदात को अंजाम देता नजर आया।
दुकानदार गोपाल सैनी ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2122491


