पुलिस की नाकाबंदी में तस्कर गिरफ्तार:जेब से मिली स्मैक,सीकर में सप्लाई करने आया था युवक; 20 दिन पहले खरीदी थी
पुलिस की नाकाबंदी में तस्कर गिरफ्तार:जेब से मिली स्मैक,सीकर में सप्लाई करने आया था युवक; 20 दिन पहले खरीदी थी
सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को 6.35 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी ने 20 दिन पहले स्मैक खरीदी थी। जिसे वह सीकर में लोगों को बेचने वाला था। लेकिन नाकाबंदी के दौरान ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि आरोपी मोहम्मद आसिफ(26) पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासी फिरदोस मस्जिद के पास को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 6.35 ग्राम स्मैक मिली है। पुलिस थाने की सब इंस्पेक्टर ललिता यादव और टीम ने फतेहपुर रोड पर नॉर्थ चौकी के सामने नाकाबंदी की हुई थी।
इसी दौरान खटीकान प्याऊ की तरफ से बाइक पर एक लड़का आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर घबरा गया और वापस अपनी बाइक को घुमाने लगा। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह अपने जींस की बैक पॉकेट को संभालने लगा। पुलिस ने तलाशी ली तो एक प्लास्टिक के जिपर में स्मैक मिली।
अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि आरोपी ने करीब 20 दिन पहले डोलियों का बास निवासी नरेश भाट से स्मैक खरीदी थी। जिसे वह सीकर शहर में बेचने वाला था। फिलहाल पूरे मामले को इन्वेस्टिगेट किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2204946


