झेरली गोशाला अग्निकांड में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग:समाजसेवी ने 2 लाख रुपए का चेक दिया, पुनर्निर्माण होगा
झेरली गोशाला अग्निकांड में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग:समाजसेवी ने 2 लाख रुपए का चेक दिया, पुनर्निर्माण होगा
पिलानी : झुंझुनूं जिले के पिलानी क्षेत्र के झेरली गांव में हुए गोशाला अग्निकांड के बाद जनसेवक डॉ. मधुसूदन मालानी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया और राहत दी।
यह घटना शनिवार रात को हुई, जब गैस सिलेंडर फटने से गोशाला में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच गायों की जलकर मौत हो गई। गौशाला में रहने वाले परिवार, जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे।
सिलेंडर में तेज ब्लास्ट हुआ था
लकड़ी की छत होने के कारण आग तेजी से फैली। सिलेंडर में जोरदार धमाका होने से स्थिति और बिगड़ गई। आग ने पूरी गोशाला को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बंधी हुई गायों को बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों, गौरक्षकों और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे की सूचना मिलने पर डॉ. मधुसूदन मालानी तुरंत झेरली गांव पहुंचे। उन्होंने गोशाला संचालक योगेश समदर्शी से मुलाकात की। डॉ. मालानी ने गोशाला के पुनर्निर्माण के लिए 2 लाख रुपए का चेक सहायता राशि के रूप में भेंट किया। पीड़ित परिवार ने इस मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया। गांव के लोगों ने भी डॉ. मालानी के इस सहयोग की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2111346

