सरदारशहर में ऑटो चालक का शव मिला:गिड़गिच्या रोड गौशाला बीड़ में बरामद, दो दिन से लापता था
सरदारशहर में ऑटो चालक का शव मिला:गिड़गिच्या रोड गौशाला बीड़ में बरामद, दो दिन से लापता था
सरदारशहर : चूरू जिले के सरदारशहर में गिड़गिच्या रोड स्थित गौशाला की बीड़ में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान रामगढ़िया हॉस्पिटल के पास निवासी फारूक पुत्र रफीक तेली के रूप में हुई है। फारूक पेशे से ऑटो चालक था और परिजनों के मुताबिक पिछले दो दिनों से घर से लापता था।
घटना की जानकारी मिलते ही थानाधिकारी मदन लाल बिश्नोई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा शव की पहचान किए जाने के बाद उसे राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2122096

