नोबल की बेटी रौनक बनी RAS अफसर, स्कूल पहुंचते ही बरसे फूल, गूंजा जयघोष
नोबल की बेटी रौनक बनी RAS अफसर, स्कूल पहुंचते ही बरसे फूल, गूंजा जयघोष
बुहाना : राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर हरियाणा सीमा से सटे देवलावास क्षेत्र की होनहार बेटी रौनक बलवदा ने पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया। जैसे ही नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को अपनी पूर्व छात्रा के चयन की सूचना मिली, परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल बन गया।
रौनक के स्कूल पहुंचते ही शिक्षकों व विद्यार्थियों ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। चारों ओर जयघोष गूंज उठा। नोबल शिक्षण समूह के निदेशक इंजीनियर संदीप नेहरा को जैसे ही रौनक का संदेश मिला— “सर, मैं RAS बन गई”—उन्होंने तुरंत यह खुशी स्टाफ के साथ साझा की और रौनक को बधाई दी।
8 साल पुरानी भविष्यवाणी हुई सच
निदेशक नेहरा ने बताया कि वर्ष 2015 में रौनक के जिला मेरिट में आने पर गांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि यह बेटी भविष्य में अफसर बनेगी। आज रौनक ने उस विश्वास को सच कर दिखाया, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।
बेटियां बदलाव की पहचान
रौनक ने कहा कि बेटियों को ‘पराया धन’ मानने की सोच बदलनी चाहिए। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि बेटियों को शिक्षा के समान अवसर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल उनकी नहीं, बल्कि हर उस बेटी की है जो बड़े सपने देखती है।

स्कूल पहुंचकर लिया आशीर्वाद
आरएएस बनने के बाद रौनक सबसे पहले अपने स्कूल पहुंचीं, जहां उन्होंने मां सरस्वती के दर्शन कर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और विशेष रूप से संदीप नेहरा के मार्गदर्शन को दिया।
युवाओं को दिया संदेश
रौनक ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करें। कठिनाइयों से घबराने के बजाय डटकर मुकाबला करें, सफलता जरूर मिलेगी।
इलाके में खुशी की लहर
रौनक के गांव झारोड़ा पहुंचने पर जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। लोगों ने फूलमालाओं से अभिनंदन कर बधाइयां दीं। स्कूल प्रबंधन ने इसे केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि बेटियों के सशक्तिकरण की बड़ी मिसाल बताया।
यह सफलता न केवल रौनक के परिवार, बल्कि पूरे झुंझुनूं जिले के लिए गर्व का क्षण बन गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2112164


