लाडनूं में सड़क निर्माण में खांचा भूमि को सम्मिलित कर हो पूरी सड़क
मंदिर के पास गंदगी से मिलेगी निजात और अतिकर्मी होंगे हतोत्साहित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं/चूरू : शहर के सबसे महत्वपूर्ण स्थान पर अतिक्रमण और गंदगी होने से सफाई व्यवस्था को लेकर और वहां सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक़ खां कायमखानी ने की है। कायमखानी ने बताया कि लाडनूं के सरकारी अस्पताल रोड़ स्थित सांखला हाऊस के पास नगर पालिका मंडल लाडनूं की सार्वजनिक सरकारी भूमि और सरकारी आम रास्ता है, यहां पर कुचिपला भैरूजी का मंदिर भी है, जिसके आस-पास गंदगी फैली रहती है। उन्होंने बताया कि यहां हाल ही मैं नगर पालिका लाडनूं द्वारा बनवाई जा रही सीसी रोड़ को जनहित में अधिक चौड़ाई से बनवाने व शेष बची खांचा भूमि पर भी सड़क बनवाई जानी चाहिए, ताकि मंदिर के आसपास फैली गंदगी से आम जनता को निजात मिल सके।

यहां आस-पास के लोगों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, ऐसे लोग नहीं चाहते कि सामने की इस खांचा भूमि पर सीसी सड़क बने, क्योंकि अगर इस खांचा भूमि पर सड़क बन जाती है, तो वह आगे बढ़कर यहां कब्जा करने से वंचित हो जाएंगे, इसलिए ये लोग इस खांचा भूमि में सड़क नहीं बनने दे रहे हैं। कायमखानी ने मांग की है कि क्षेत्र की जनता सहित फोर व्हीलर टैक्सी वाहन चालक युनियन लाडनूं के सभी ड्राइवर भी चाहते है कि यह सड़क खांचा भूमि को सम्मिलित करते हुए पूरी सड़क बने। इ
सलिए, इस जनहित से जुड़े मामले में स्थानीय प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन सहित कांग्रेस व बीजेपी के सभी जनप्रतिनिधियों को तुरंत प्रभाव से आगे आना चाहिए। तथा शेष बचे खांचा भूमि वाले स्थान पर सीसी सड़क बनवाई जाए जिससे सभी नागरिकों को काफी हद तक राहत मिलेगी तथा इसी के पास तीन निजी चिकित्सालय और भी है जहा दिन रात मरीजों का आना जाना भी लगा रहता है।जनभावनाओं की कद्र करते हुए जनहित में यह सड़क दोनों तरफ की दिवारो से टच करते हुए बनवाई जानी चाहिए। इस जनहित के मामले में किसी भी प्रकार की कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह सरकारी आम रास्ता सभी के काम आने वाला है यह मामला किसी व्यक्ति विशेष का नहीं है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2109721


