पीएचडी हासिल कर डॉ. पूजा चौधरी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
पीएचडी हासिल कर डॉ. पूजा चौधरी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
मंडावा : मंडावा तहसील के भोजासर गांव की बेटी एवं नवलगढ़ निवासी पूजा चौधरी ने सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब वे डॉ. पूजा चौधरी के नाम से जानी जाएंगी। उन्होंने रियल एस्टेट क्षेत्र में “उच्च प्रदर्शन कार्य प्रणाली, कार्य दबाव एवं कर्मचारी संतुष्टि” विषय पर शोध किया, जो अकादमिक और उद्योग दोनों के लिए उपयोगी माना जा रहा है।
डॉ. चौधरी ने बीबीए, एमबीए के बाद यूजीसी-नेट जेआरएफ उत्तीर्ण किया और वर्तमान में सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी में सहायक प्राध्यापक हैं। उनके 20 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2109720


