कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 84.86% रही उपस्थिति
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 84.86% रही उपस्थिति
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा शनिवार को आयोजित कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति उत्साहजनक रही और कुल 84.86 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर बनाए गए 8 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इन केंद्रों पर पंजीकृत 3072 अभ्यर्थियों में से 2607 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 465 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2109706


