सांझी छत सैनिक बालिका छात्रावास के लिए आवेदन आमंत्रित, वीरांगनाओं व छात्राओं को मिलेगी आवासीय सुविधा
सांझी छत सैनिक बालिका छात्रावास के लिए आवेदन आमंत्रित, वीरांगनाओं व छात्राओं को मिलेगी आवासीय सुविधा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : मंडावा रोड स्थित सांझी छत सैनिक बालिका छात्रावास एवं पुनर्वास केन्द्र में वीरांगनाओं एवं सैनिक परिवारों की छात्राओं के लिए आवासीय सुविधाओं हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनिया ने बताया कि छात्रावास में युद्ध विधवाओं के लिए बनाए गए 12 आवासीय फ्लैट्स में से 10 आवंटित हो चुके हैं, जबकि 2 फ्लैट अभी रिक्त हैं। इन फ्लैट्स के लिए विभिन्न युद्धों एवं ऑपरेशनों में शहीद सैनिकों की आश्रित वीरांगनाएं आवेदन कर सकती हैं, जो स्वयं अध्ययन या प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं या अपने बच्चों की शिक्षा के लिए अस्थायी आवास सुविधा लेना चाहती हैं।
उन्होंने बताया कि छात्रावास में शहीद, भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों की स्कूल व कॉलेज में अध्ययनरत पुत्रियों के लिए 64 सीटों की व्यवस्था भी उपलब्ध है। छात्राओं को मात्र 700 रुपये प्रतिमाह शुल्क पर डॉरमेट्री में अलग बेड, कुर्सी, टेबल व आलमारी जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। प्रवेश के समय 2000 रुपये की अमानत राशि जमा करानी होगी, जो अध्ययन पूर्ण होने पर वापस कर दी जाएगी। इच्छुक एवं पात्र आवेदक छात्रावास में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2109706


