[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर में श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ का बड़ा फैसला श्यामलाल पारीक बने नगर अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापर में श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ का बड़ा फैसला श्यामलाल पारीक बने नगर अध्यक्ष

छापर में श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ का बड़ा फैसला श्यामलाल पारीक बने नगर अध्यक्ष

छापर : श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ, बीकानेर ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लेते हुए छापर नगरपालिका क्षेत्र के लिए श्यामलाल पारीक को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष महेश कुमार बावलिया द्वारा महासंघ की नियमावली के तहत की गई है। इस अहम फैसले में चूरू पर्यवेक्षक सुरेन्द्र कुमार चुलेट एवं प्रदेशाध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा की सहमति व मार्गदर्शन रहा। नियुक्ति के साथ ही संगठन में उत्साह की लहर दौड़ गई है। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष श्यामलाल पारीक को निर्देश दिए गए हैं कि वे 7 दिनों में कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को मजबूती प्रदान करें।

Related Articles