[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के साहित्यकार नागराज शर्मा को मिलेगा ‘मारवाड़ रत्न’ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के साहित्यकार नागराज शर्मा को मिलेगा ‘मारवाड़ रत्न’ सम्मान

पिलानी के साहित्यकार नागराज शर्मा को मिलेगा ‘मारवाड़ रत्न’ सम्मान

पिलानी : राजस्थानी साहित्य जगत के लिए गर्व की बड़ी खबर सामने आई है। पिलानी के वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि नागराज शर्मा को जोधपुर स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित ‘मारवाड़ रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा जोधपुर की ओर से जोधपुर के 586वें स्थापना दिवस पर पिलानी कस्बे के वरिष्ठ साहित्यकार नागराज शर्मा को वर्ष 2026 का मारवाड़ रत्न सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान 12 मई 2026 को ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जोधपुर के पूर्व महाराजा द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

नागराज शर्मा को यह सम्मान राजस्थानी भाषा और साहित्य में उनके लंबे समय से दिए जा रहे उत्कृष्ट और प्रभावशाली योगदान के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने अपनी साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्रीय भाषा को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खास बात यह भी है कि इस अवसर पर उन्हें “ पद्मश्री सीताराम लालस सम्मान” भी प्रदान किया जाएगा।

इस घोषणा के बाद पूरे साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत में खुशी की लहर है। विभिन्न संगठनों और साहित्यकारों ने इसे राजस्थानी भाषा के लिए गर्व का क्षण बताया है। नागराज शर्मा राजस्थानी साहित्यिक पत्रिका बिणजारों पुस्तक प्रकाशन भी करते हैं

Related Articles