बीदासर में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर संगठन मजबूती पर जोर
विधायक मनोज मेघवाल सहित पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान सफल बनाने का आह्वान
बीदासर : निकाय व पंचायत चुनाव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यालय मे बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जेठाराम यादव ने की। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाना सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। साथ ही आगामी पंचायत व निकाय चुनावों को लेकर रणनीति बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही गई कार्यक्रम मे सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए इस दौरान विधायक मनोज मेघवाल, संगठन प्रभारी दिनेश कस्वा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2109801


