संसद में सिर्फ विधेयक नहीं गिरा…
मोदी और शाह का अहंकार चूर-चूर हुआ है - मंडेलिया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरु : जिला मुख्यालय से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया ने कहा, भाजपा के राजनीतिक छल का मुखौटा उतर गया है। चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता रफ़ीक मंडेलिया ने कहा, महिलाओं के नाम पर जो राजनीतिक जाल बिछाया गया, आज देश के जनमत और एकजुट विपक्ष ने उसे ध्वस्त कर दिया। देश की आधी आबादी नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण मिलकर रहेगा, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी भी महिलाओं को आरक्षण मिले इसके पक्षधर थे, ये उनका अधिकार है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह इसे 2011 की जनगणना और परिसीमन से जोड़कर देश को भ्रमित किया, महिलाओं हितैषी बनने सियासी दांव चला, वो छल देश की ताकत के सामने टिक नहीं पाया। मंडेलिया ने कहा,ये सिर्फ एक विधेयक की हार नहीं है, यह उस सोच की हार है जो महिलाओं के अधिकारों को शर्तों में बांधकर देश को भ्रमित करना चाहती है। आज साफ हो गया कि सत्ता का अहंकार कितना भी बड़ा क्यों न हो, लेकिन संविधान सर्वोपरि है। मोदी सरकार महिला आरक्षण की ओट में देशभर में परिसीमन थोपना चाहती थी,वो मनसूबे पूरे नहीं हुवे ,इनका चला चरित्र और चेहरा फिर देश के सामने आ गया है ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2109801


