[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोहम्मद आदिल खान मोयल ने आरपीएससी में ‌ आल राजस्थान में तृतीय स्थान प्राप्त किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोहम्मद आदिल खान मोयल ने आरपीएससी में ‌ आल राजस्थान में तृतीय स्थान प्राप्त किया

मोहम्मद आदिल खान मोयल ने आरपीएससी में ‌ आल राजस्थान में तृतीय स्थान प्राप्त किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर मोहम्मद आदिल पुत्र रमजान खान मॉयल वन विहार कॉलोनी चुरु ने आरपीएससी इवेलुएशन डिपार्मेंट में रिसर्च अस्सिटेंट पोस्ट पर थर्ड रैंक हासिल करते हुए अपने समाज और परिवार का नाम रोशन किया इस भर्ती के अलावा दो अन्य भर्ती एक सहायक सांख्यिकी अधिकारी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी उत्तीर्ण किया एक साथ तीन तीन एग्जाम उत्तीर्ण करते हुए आदिल खान ने यह साबित कर दिया की मेहनत और लक्ष्य एक साथ चलते रहे तो कामयाबी जरूर मिलेगी l आदिल का यह मानना है कि मेरे परिवार जिसमें मेरे पिताजी और मेरे बड़े भाई ने बहुत सपोर्ट किया और मेरे शिक्षक श्याम सर, राजावत सर और विनोद सर उनका मार्गदर्शन मेरे लिए मील का पत्थर साबित हुआ l

मोहम्मद आदिल ने इस एग्जाम का मार्गदर्शन एस विवेकानंद कोचिंग संस्थान जयपुर से लिया l मोहम्मद आदिल के परिवार के लिए यह बहुत ही हर्ष, उल्लास और खुशी का पल है कि यह अपने परिवार का पहला बच्चा है। जो गवर्नमेंट जॉब हासिल की है। परिवार के भाई अब्दुल सत्तार खान ने बताया कि बड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को पाया है और आगे आर ए एस की तैयारी कर रहा है। मोहल्ले एवं कॉलोनी वासियों ने बड़ी संख्या में आकर फूल मालाओं से स्वागत किया और बधाई दी। है उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles