समता संस्था द्वारा धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
समता संस्था द्वारा धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : डॉ. भीमराव अंबेडकर समता संस्था, पिलानी के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिलानी विधायक पीतराम काला मौजूद रहे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बीईटी डायरेक्टर मेजर जनरल एस.एस. नायर (से.नि.),बीईटी डिप्टी डायरेक्टर अजय अग्रवाल, मूर्तिकार मातुराम वर्मा, डॉ. करण बेनीवाल, विकास चंद्र करोल, डॉ. अनीता आलड़िया, प्रेमचंद खन्ना, ओमप्रकाश वर्मा, हीरालाल नायक, धीरेन्द्र सिंह, निहाल सिंह रणवा व जगदीश शर्मा, पिलानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद काजला, चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय सैनी, सुनील शर्मा नगर अध्यक्ष कांग्रेस पिलानी, मोतीलाल बाडेटिया, अनिल जांगिड़, रणधीर गोठवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि विधायक काला ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में समता और न्याय स्थापित करना बाबा साहेब का सपना था, जिसे हमें मिलकर साकार करना होगा। उन्होंने शिक्षा और संविधान के प्रति जागरूकता को समाज की प्रगति का आधार बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2096876


