[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिल्लत वेलफेयर ट्रस्ट का करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित, 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मिल्लत वेलफेयर ट्रस्ट का करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित, 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ

मिल्लत वेलफेयर ट्रस्ट का करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित, 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ

झुंझुनूं : मिल्लत वेलफेयर ट्रस्ट झुंझुनूं की ओर से मलसीसर रोड स्थित कम्युनिटी डेवलपमेंट सेंटर (CDC) में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत इंजीनियर मुमताज अली ने स्वागत उद्बोधन के साथ की। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन देने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर जयपुर से आए काउंसलर आबिद अली खान ने विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सेज, करियर विकल्पों और 10वीं व 12वीं के बाद उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनने और सावधानीपूर्वक निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया।

झुंझुनूं शहर काजी सफीउल्लाह सिद्दीकी ने नैतिक शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को ईमानदार, जिम्मेदार और अच्छे आचरण वाला बनना चाहिए। वहीं पूर्व सभापति खालिद हुसैन खान ने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 59 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही CDC लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर कोचिंग सेंटर से जुड़कर नौकरी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मान दिया गया।

इसके अलावा झुंझुनूं जिले की 439 वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन में उल्लेखनीय योगदान देने पर नईम कुरैशी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आलम शेर खान ने किया, जबकि अंत में शहर काजी सफीउल्लाह सिद्दीकी ने दुआ कर कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles