राजस्थान नायक समाज द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर किये भव्य कार्यक्रम
राजस्थान नायक समाज द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर किये भव्य कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति (रजिस्टर्ड) ने अपने जिला मुख्यालय , मंगल कॉलोनी वार्ड नंबर 21 चूरू में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चूरू में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पुस्तक वितरण किया। समिति के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक (सेवानिवृत्त रेलवे एवं पूर्व मनोनीत पार्षद) के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में आयोजक चूरू नायक समाज संयुक्त समिति द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर मुख्य अतिथि रामेश्वर प्रसाद नायक, जिलाध्यक्ष ने चूरू जिला मुख्यालय, मंगल कॉलोनी वार्ड नंबर 21 में सुबह 9.00 बजे । बाबासाहेब के जीवन, संविधान और सामाजिक न्याय पर आधारित पुस्तकों का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम एवं पुस्तक वितरण समिति द्वारा स्कूली छात्रों, युवाओं और समाज के लोगों को बाबासाहेब की जीवनी, भारतीय संविधान की प्रस्तावना और उनके भाषणों की पुस्तकें वितरित की गईं। उद्देश्य – नायक समाज की नई पीढ़ी को संवैधानिक अधिकारों और शिक्षा के महत्व से जोड़ना। रामेश्वर प्रसाद नायक ने कहा “बाबासाहेब ने हमें संविधान दिया, जिसने शूद्र-अतिशूद्र समाज को इंसान होने का हक दिया।
नायक समाज आज भी ST के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है। बाबासाहेब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ के नारे को अपनाकर ही हम अपना हक ले पाएंगे। इसलिए किताब से बड़ा कोई हथियार नहीं।”श्रद्धांजलि सभा: कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण और ‘जय भीम’ के उद्घोष से हुई। वक्ताओं ने कहा कि नायक समाज ज्योतिबा फुले और बाबासाहेब के विचारों का अनुयायी है, क्योंकि दोनों ने ही दबे-कुचले समाज की शिक्षा के लिए काम किया।
संकल्प समिति ने घोषणा की कि हर साल 14 अप्रैल को जिले भर में ‘ज्ञान दान’ के तहत पुस्तक वितरण किया जाएगा। साथ ही नायक समाज के बच्चों के लिए ‘बाबासाहेब आंबेडकर छात्रवृत्ति’ शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है ओर राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति पिछले कई वर्षों से नायक जाति को ST सूची में ‘नायका’ की जगह ‘नायक’ नाम से दर्ज कराने के लिए आंदोलनरत है। समिति का मानना है कि बाबासाहेब द्वारा दिया गया संवैधानिक रास्ता ही समाज को उसका हक दिला सकता है। इसलिए जयंती पर पुस्तक वितरण के जरिए सामाजिक जागरूकता फैलाई जा रही है।कार्यक्रम में चूरू जिले के नायक समाज के सैकड़ों लोग, युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096555


