चूरू विधायक हरलाल सहारण ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बीकानेर डिवीजन के डीआरएम को लिखा पत्र
चूरू विधायक हरलाल सहारण ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बीकानेर डिवीजन के डीआरएम को लिखा पत्र
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : विघायक हरलाल सहारण ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवम् बीकानेर डिविजन के डीआरएम को पत्र लिखकर चूरू रेलवे स्टेशन पर यात्रीयों की सुविधाओं में चल रही कमियों को दुर करवाके आम यात्रियों को सुविधा प्रदान करने हेतु अपील की। विधायक सहारण ने अपने पत्र में लिखा की चूरू रेलवे मैन गेट से कार पार्किग 300 मीटर दुर है जिससे यात्रियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है उसके लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध करवाया जाये साथ ही चूरू की भीषण गर्मी को देखते हुऐ सभी प्लेटफॉर्मो पर अतिरिक्त वाटर कुलर लगाया जाये एवम् प्लेटफार्म पर मीठे पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाये उन्होने पत्र में मांग करते हुऐ कहा कि चूरू पयटन की दुष्टि से महत्वपूर्ण क्षैत्र है जहां साल में हजारो पर्यटक आते है।
अतः रेलवे स्टेशन पर विभिन्न आर्कषक वॉल पेंटिंग करवाई जाये एवम् अमृत भारत योजना के तहत विकसित किये जा रहे रेलवे स्टेशनो पर सामग्री की गुणवता का ध्यान रखा जाये स्टॉफ के लिए पार्किग की व्यवस्था की जाये। इसके अतिरिक्त उन्होने रेल मंत्री और डीआरएम से अपील करते हुऐ की रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लेवलिंग सही नही है जिससे बारीश का पानी जगह जगह एकत्रित हो जाता है जिससे यात्रियों एवम् स्टाफ के कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है अतः इसको दुरूस्त करवाया जावे जिससे यात्रियों को परेशानी ना हो।
विधायक हरलाल सहारण ने अपने पत्र में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के द्वारा जिस विजन के साथ कार्य करवाये जा रहे है उससे देश रेल की दृष्टि से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करता जा रहा है अतः आपसे यह निवेदन है कि इन जन समस्याओं पर तुरन्त निस्तारण किया जाये जिससे आम नागरिक को गुणवत्ता पूर्ण सुविधाये प्राप्त हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096561


