हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सेन महाराज की जयंती, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
सेन जंयती समारोह में किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष सनम बाई ने की शिरकत, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
उदयपुरवाटी : कस्बे के वार्ड संख्या 16 स्थित खारिया कुआं के पास मंगलवार को सेन समाज द्वारा आराध्य देव सेन महाराज की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस भव्य शोभायात्रा के आयोजन में सर्व समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की मुख्य अतिथि किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष सनम बाई रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेन समाज के अध्यक्ष सुरेश मावतवाल ने की। विशिष्ट अतिथि मोहनलाल सेन, शंकर सेन छापोली, सांवरमल सेन कोट, मुकेश सेन मंडावरा रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेन महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। जयंती समारोह के दौरान सेन समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। समाज के वक्ताओं ने सेन महाराज के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता व शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

इस दौरान उपाध्यक्ष पप्पू सेन, महासचिव विक्रम सेन, सचिव मोहित सेन, महामंत्री सचिन सेन, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार, संरक्षक रीछपाल सेन, अनिल सेन, कैलाश सेन, हीरालाल सेन, सांवरमल मावता, घासी इन्द्रपुरा, ओमप्रकाश इन्द्रपुरा, सुरेश कुमार, मोरूराम, जीतू, कृष्ण कुमार, संदीप सेन सहित समाज के गणमान्य लोग और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2096876


